Bhajan Name- Tere Haathon Ki Kathputli Maa Bhajan Lyrics ( डोर थामे हैं अब तू मेरी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Sushil Kumar
Bhajan Singer- Kumar Vishu
Music Label-
डोर थामे हैं अब तू मेरी,
मैया तू ही संभाले मुझे,
तेरे हाथों की कठपुतली हूं,
जैसे चाहे नचा ले मुझे,
तू ही करती है जगदंबे,
दुनिया की रखवाली,
तेरे दर से लौटा खाली,
कोई नहीं सवाली,
तू चाहे तो निर्धन को भी,
मिले खजाना मैया,
मुझको भी अपनी ममता का,
दो नजराना मैया,
मुझको घेरे है मजधार मां
तू जो चाहे बचा ले मुझे
डोर थामे हैं अब तू मेरी,
मैया तू ही संभाले मुझे,
तेरी मर्जी के बिन मैया,
पत्ता भी ना हिलता,
बिन तेरी मर्जी के जग में,
किसी को कुछ ना मिलता,
तू चाहे तो एक पल में,
मिट जाए दुख की रहना,
तू जो चाहे खुशियों से,
भर जाए भीगे नैना,
जब ठोकर लगी मुझको मां,
तू ही आके संभाले मुझे,
डोर थामे हैं अब तू मेरी,
मैया तू ही संभाले मुझे,