Bhajan Name- Tere Naam Se hi To Pahchan Hai Meri Bhajan Lyrics ( तेरे नाम से ही तो पहचान है मेरी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Raja Agarwal
Bhajan Singer – Raja Agarwal
Music Lable-
तेरे नाम से ही तो पहचान है मेरी
थाम रखी तूने ही कमान ये मेरी,
साथ है तू मैंने महसूस ये किया,
दिल की हर धड़कन में छाप है तेरी,
तेरे नाम से ही तो पेहचान है मेरी,
थाम रखी तूने ही कमान ये मेरी।।
तर्ज – देखा एक ख्वाब तो।
नहीं परवाह मुझे ज़माने की,
मेरी बस चाह तुझे पाने की,
जैसे तू चलाए वैसे चलता मैं रहूं,
हर कदम पे मिलती रहे छाव बस तेरी,
तेरे नाम से ही तो पेहचान है मेरी,
थाम रखी तूने ही कमान ये मेरी।।
फूलों को हँसते देखा,
तेरे बागो में सजते देखा,
तू सजाए उनको वो सजाते है तुझे,
सजता रहे ये जहाँ किरपा से तेरी,
तेरे नाम से ही तो पेहचान है मेरी,
थाम रखी तूने ही कमान ये मेरी।।
जब हारा हूँ घबराया हूँ,
कई रूपों में तुझे पाया हूँ,
लायक नहीं तुझे प्रत्यक्ष पा सकूँ,
‘राजा’ के लबों पे मुस्कान है तेरी,
तेरे नाम से ही तो पेहचान है मेरी,
थाम रखी तूने ही कमान ये मेरी।।
तेरे नाम से ही तो पहचान है मेरी,
थाम रखी तूने ही कमान ये मेरी,
साथ है तू मैंने महसूस ये किया,
दिल की हर धड़कन में छाप है तेरी,
तेरे नाम से ही तो पेहचान है मेरी,
थाम रखी तूने ही कमान ये मेरी।।
इसे भी पढे और सुने-