Bhajan Name- Teri Rehmat Ko Kya Mai Bakhanu bhajan Lyrics
तेरी रेहमत को क्या मैं बखानू भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Tatsha Gupta
Bhajan Singer- Raghav Sharma
Music Label- Yuki
तेरी रेहमत को क्या मैं बखानू,
रेहमतो से ही बढ़ता गया हूँ,
ढलते सूरज से दिन थे वो मेरे,
ढलते सूरज से दिन थे वो मेरे,
बांह पकड़ी तो चढ़ता गया हूँ,
तेरी रेहमत को क्या मैं बखानू,
रेहमतो से ही बढ़ता गया हूँ,
तेरी रेहमत को क्या मैं बखानू ।।
थी अँधेरे में मेरी वो राहें,
चलता कैसे ना रोशन निगाहें,
हर कदम पे निराशा खड़ी थी,
उलझने भी तो मेरी बड़ी थी,
तेरे दामन से आया उजाला,
हर चुनौती से लड़ता गया हूँ,
तेरी रेहमत को क्या मैं बखानू,
रेहमतो से ही बढ़ता गया हूँ,
तेरी रेहमत को क्या मैं बखानू ।।
यूँ तो चलता था संग मेरे मेला,
मुश्किलों में था मैं भी अकेला,
मतलबी ही ये पूरा जहाँ हैं,
साथी तुमसा ना कोई कहाँ है,
अब ना चिंता ना कोई फ़िक़रहै,
डोर तेरी पकड़ता गया हूँ,
तेरी रेहमत को क्या मैं बखानू,
रेहमतो से ही बढ़ता गया हूँ,
तेरी रेहमत को क्या मैं बखानू ।।
कोई धन ना ही दौलत की आशा,
झूठी शोहरत का ना हो तमाशा,
साथ तेरा कभी भी ना छूटे,
रिश्ता राघव ये तुमसे ना टूटे,
हर कदम पे तेरा ही सहारा,
शीश चरणों में धरता गया हूँ,
तेरी रेहमत को क्या मैं बखानू,
रेहमतो से ही बढ़ता गया हूँ,
तेरी रेहमत को क्या मैं बखानू ।।
PRODUCT NAME
SILAII Ayodhya Ram Mandir Replica Sculpture – 1 Feet, Antique Bronze
इसे भी पढे और सुने-
PRODUCT NAME
SILAII Ayodhya Ram Mandir Replica Sculpture – 1 Feet, Antique Bronze
SILAII Lord Hanuman Meditation
SILAII Lord Hanuman Meditation – Bajrang Bali Hanuman Murti
SILAII Lord Ganesha Idol
SILAII Lord Ganesha Idol – 6 Inch Small Ganesha Idol | Handmade Ganesh Murti
SILAIII 1008 Shiva Lingam
SILAIII 1008 Shiva Lingam Idol 6 Inch | Siva Lingam for Pooja | Shivling Sculpture for Home Temple & Spiritual Gift, Antique Bronze