Bhajan Name- Tu Hi Manjil Meri Hai Aur Tu Sahara Hai bhajan Lyrics ( तू ही मंजिल मेरी है और तू सहारा है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – Ratnesh Tiwari
Music Lable-
तू ही मंजिल मेरी है
और तू सहारा है,
सारी दुनिया में सांवरे,
तू सबसे प्यारा है।।
तर्ज – तेरी उम्मीद तेरा।
तू ही हर साज में तू ही स्वर में,
धरती आकाश और चराचर में,
धरती आकाश और चराचर में,
पल में सबकुछ बदल दे,
श्याम का ईशारा है,
सारी दुनिया में सांवरे,
तू सबसे प्यारा है।।
जान पत्थर में तुमने डाली है,
तेरी लीला प्रभु निराली है,
तेरी लीला प्रभु निराली है,
डूबती नाव का प्रभु,
तू ही बस किनारा है,
सारी दुनिया में सांवरे,
तू सबसे प्यारा है।।
ताली के बिन तू खोल दे ताले,
रह गए दंग देखने वाले,
रह गए दंग देखने वाले,
एक पल भी तुम्हारे बिन,
नहीं गुजारा है,
सारी दुनिया में सांवरे,
तू सबसे प्यारा है।।
तू ही मंजिल मेरी है,
और तू सहारा है,
सारी दुनिया में सांवरे,
तू सबसे प्यारा है।।