Bhajan Name- TUMHARI KRIPA JO MILI SANWRE Bhajan Lyric
तुम्हारी कृपा जो मिली सांवरे भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Manish Agrawal
Bhajan Singer- Sanjay Mittal
Music Label- Sanjay Mittal
तुम्हारी कृपा जो मिली सांवरे,
जीवन में कुछ भी कमी अब नहीं,
तुम्हारी कृपा जो मिली सांवरे,
जीवन में कुछ भी कमी अब नहीं,
काबिल नहीं थे तेरे दर के हम,
तुम जो मिले मंजिलें मिल गई,
तुम्हारी कृपा जो मिली सांवरे,
जीवन में कुछ भी कमी अब नहीं II
सोचा नहीं था मिला वो भी ऐसे,
देता हो बेटे को बाबुल के जैसे,
किस्मत से ज्यादा भरोसा तेरा,
मांगे बिना हर खुशी मिल रही,
तुम्हारी कृपा जो मिली सांवरे,
जीवन में कुछ भी कमी अब नहीं II
जीवन के पथ पे अकेला नहीं हूं,
टूटा हूं बिखरा हूं हारा नहीं हूँ,
साथी हमारा है बस एक तू ही,
नैया को मेरी जमी मिल गई,
तुम्हारी कृपा जो मिली सांवरे,
जीवन में कुछ भी कमी अब नहीं II
हस्ती हमारी तो कुछ भी नहीं थी,
हमें देख दुनिया नजर फेरती थी,
वही आज सबसे है ये कह रहे,
तेरे प्रेमियों में जगह मिल गई,
तुम्हारी कृपा जो मिली सांवरे,
जीवन में कुछ भी कमी अब नहीं II
अगर मिलते हो तुम जो हारे हुए को,
दीनों को दुखियों को सताए हुओ को,
रहने दो हारा मनीष को भी तुम,
इस हार में जीत ही मिल गई,
तुम्हारी कृपा जो मिली सांवरे,
जीवन में कुछ भी कमी अब नहीं II
तुम्हारी कृपा जो मिली सांवरे,
जीवन में कुछ भी कमी अब नहीं,
तुम्हारी कृपा जो मिली सांवरे,
जीवन में कुछ भी कमी अब नहीं,
काबिल नहीं थे तेरे दर के हम,
तुम जो मिले मंजिलें मिल गई,
तुम्हारी कृपा जो मिली सांवरे,
जीवन में कुछ भी कमी अब नहीं II
🙏🏻Stay Blessed and Stay Connected with us🙏🏻❤️