Bhajan Name- Tumhe hai kasam mohan Bhajan Lyric
तुम्हें है कसम मोहन भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Pushpendra Chauhan
Bhajan Singer- Pushpendra Chauhan
Music Label- Pushpendra Chauhan
निभाना पड़ेगा आना पड़ेगा,
एक बार मिलके ही जाना पड़ेगा,
तुम्हें है कसम मोहन,
ना छोडू तेरा दामन,
अकेला नहीं हूं थका भी नहीं हूं,
चली लाख आंधी रुका तो नहीं हूं,
संभालोगे तुम मोहन,
बचालोगे तुम मोहन,
कान्हा कान्हा II
श्याम सखा रे तेरे सहारे,
चलता मेरा काम है,
तेरे नाम की माला घुमाकर,
मिलता मुझे आराम है,
तू ही मेरा पालनहार,
तू ही मेरी नाव है,
जताना पड़ेगा बताना पड़ेगा,
मेरे हारे मन को जिताना पड़ेगा,
तुम्हें है कसम मोहन,
ना छोडू तेरा दामन II
तेरी गली का पंछी हूं मैं,
मेरा तो यही ठिकाना है,
छोड़ के तेरी सेवादारी,
और कहां मुझे जाना है,
तू ही मेरा कृष्ण कन्हैया,
तू ही मेरा राम है,
बुलाना पड़ेगा हंसाना पड़ेगा,
लगाकर हृदय से रुलाना पड़ेगा,
तुम्हें है कसम मोहन,
ना छोडू तेरा दामन II
निभाना पड़ेगा आना पड़ेगा,
एक बार मिलके ही जाना पड़ेगा,
तुम्हें है कसम मोहन,
ना छोडू तेरा दामन,
अकेला नहीं हूं थका भी नहीं हूं,
चली लाख आंधी रुका तो नहीं हूं,
संभालोगे तुम मोहन,
बचा लोगे तुम मोहन,
कान्हा कान्हा II