ऐसा कहाँ जाता है कि धनतेरस का त्‍योहार आपके धन में 13 गुना वृद्धि लेकर आता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने से आपको उसका 13 गुना फल मिलता है

Image Credit - Google.co.in

धनतेरस के दिन दीपदान करने का विशेष महत्‍व होता है। घर से आर्थिक तंगी दूर करने के लिए धनतेरस पर दीपदान करने का महत्‍व शास्‍त्रों में विस्‍तार से बताया गया है। 

Image Credit - Google.co.in

01. घर से निर्धनता दूर करने के लिए पूजाघर में धनतेरस की शाम को अखंड दीपक जलाएं जो कि जो दीपावली की रात तक जरूर जलता रहना चाहिए। 

Image Credit - Google.co.in

अगर भैयादूज तक अखंड दीपक जलाएं तो आपको और भी लाभ होगा और आपके घर से सभी वास्‍तुदोष दूर होंगे। 

Image Credit - Google.co.in

02. धनतेरस के दिन ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें साथ ही दिए में थोड़ी सी केसर भी डाल दें। 

Image Credit - Google.co.in

इस दीपक को संभव हो तो दीपावली के दिन तक जलाकर रखें। इससे आपके सौभाग्‍य में वृद्धि होगी और मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त होगी। 

Image Credit - Google.co.in

03. धनतेरस के दिन घर में तेल का दीपक प्रज्वलित करें तथा उसमें दो काली गुंजा डाल दें। गन्धादि से पूजन करके अपने घर के मुख्य द्वार पर अन्न की ढेरी पर रख दें। 

Image Credit - Google.co.in

साल भर आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। स्मरण रहे वह दीप रातभर जलते रहना चाहिए, बुझना नहीं चाहिए। 

Image Credit - Google.co.in