कैसे मिलेगा आपको सभी सांसारिक समस्याओं का हल ? 

Learn More

Arrow

आज अधिकतर लोग बेहद तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। हमारी जिंदगी पर बोझ इतना ज्यादा बढ़ गया है कि  

world problems

इससे हमारे जिस्म और दिमाग दोनों बुरी तरह प्रभावित होने लगे हैं। हम देखते हैं कि आज के लोग चिंता, दहशत, उदासी, और बेबुनियाद डर के आलम से गुजर रहे हैं।  

लोग जिंदगी के दुखों का सामना नहीं कर पाते। यही कारण है कि मनोचिकित्सकों, मनोविज्ञानिकों और हृदय-चिकित्सकों के कक्ष आज भरे हुए नजर आते हैं।  

हम आर्थिक रूप से घोर विपत्ति के आलम में हैं। हम टूटे हुए वैवाहिक रिश्तों और उजड़े हुए घरों को बसाने का प्रयत्न कर रहे हैं।  

कुछ लोग उस उदासी के माहौल से चिंतित हैं, जो उनके किसी प्यारे के चले जाने के डर से उत्पन्न हो सकता है । ये हलचल और तनाव सिर्फ हमारे मन पर ही असर नहीं करते। 

हमारी दिमागी तौर पर अस्वस्थ हालत कई प्रकार की बीमारियों को जन्म देती है। अध्ययन ने साबित कर दिया है कि जब हम गुस्से में होते हैं, या बहुत ज्यादा भावुक होते हैं,  

तब हमारे शरीर में एक अजीब तरह की हरकत होती है जो हमें लड़ने या सब कुछ छोड़ कर भाग जाने के लिए विवश करती है।  

पर हम सामाजिक नियमों से डर से चुपचाप सब सह लेते हैं और अंदर ही अंदर घुलते रहते हैं। ध्यान दो प्रकार से हमारी मदद करता है।  

यह हमें जिस्मानी तौर पर शांत करता है। दूसरा, हम इसके जरिए उस अवस्था में पहुंच जाते हैं जहां हमें प्रभु के प्यार और परमानंद की प्राप्ति होती है।  

पहला & दूसरा 

ध्यान के समय हमारी सांसारिक समस्याएं ज्यों की त्यों रहती हैं, पर ध्यान के जरिए हम प्रभु की याद और उसके आनंद में इतने मदमस्त रहते हैं कि हमें अपनी समस्याओं और दुखों-दर्दों का आभास नहीं होता है।