Bhajan Name- A Shyam Teri Bansi Ke Kasam Bhajan Lyrics ( ऐ श्याम तेरी बंसी की कसम हम तुमसे मोहब्बत कर बैठे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Shri Govind Bhargav
Bhajan Singer – Shri Govind Bhargav
Music Lable- Bhaktisagar
ऐ श्याम तेरी बंसी की कसम,
हम तुमसे मोहब्बत कर बैठे,
इस दिल के सिवा कुछ और ना था,
यह दिल भी तुम्हारा कर बैठे ।।
हम रंग गए तेरे रंग में,
ओ सांवरे सुनले अर्ज मेरी,
कुछ खोया भी कुछ पाया भी,
तेरी प्रीत से झोली भर बैठे,
ऐ श्याम तेरी मुरली की कसम,
हम तुमसे मोहब्बत कर बैठे ।।
पलकों में छिपा कर श्याम तुझे,
तन मन कुर्बान किये बैठे है,
पकड़ा जब तेरे दामन को,
जीने का सहारा कर बैठे,
ऐ श्याम तेरी मुरली की कसम,
हम तुमसे मोहब्बत कर बैठे ।।
मगरूर हुआ क्यूँ कर लेकिन,
जरा सामने आ सूरत तो दिखा,
कमजोर है दिल दीवाने का,
श्याम इतना किनारा कर बैठे,
ऐ श्याम तेरी मुरली की कसम,
हम तुमसे मोहब्बत कर बैठे ।।
तस्वीर को तेरी जब देखा,
मदहोश हुआ बेहोश हुआ,
देखा जब तेरी सूरत को,
सजदे में झुकाए सर बैठे,
ऐ श्याम तेरी मुरली की कसम,
हम तुमसे मोहब्बत कर बैठे ।।
ऐ श्याम तेरी बंसी की कसम,
हम तुमसे मोहब्बत कर बैठे,
इस दिल के सिवा कुछ और ना था,
यह दिल भी तुम्हारा कर बैठे ।।