Bhajan Name- Aaja Baba Deri Na Kar bhajan Lyrics
आजा बाबा देरी ना कर भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Kaashu
Bhajan Singer- Rahul Sanwara
Music Label- Shyam Baba & Morvi Studio
तेरी शरण में आया हूं मैं बाबा,
मुझे अपने गले से लगा ले,
मारी है ठोकर मेरे ही अपनों ने,
इस चाकर को तू अपना ले,
थामा ना मुझको तुमने मैं किधर जाऊंगा,
चौखट पे तेरे बाबा मैं मर जाऊंगा,
हारे के सहारे तुझको पुकारे,
आजा बाबा देरी ना कर,
नैया ये अब मेरी तेरे ही सहारे,
कर दो कृपा की नजर II
कैसे सहूं अब इतना तो बता दो,
ये पर्दा प्रभु अब हटा दो,
ये फासले बढ़ते क्यों जा रहे हैं,
ये दूरिया अब तुम मिटा दो,
देखो तो तुम जरा मैं कहां हूं खड़ा,
चौखट पे तेरे बाबा मैं आन पड़ा,
इंसाफ कर दो, मुझे माफ कर दो,
ले लो बाबा मेरी खबर,
हारे के सहारे तुझको पुकारे,
आजा बाबा देरी ना कर II
मेरे अश्क कह रहे मेरी कहानी,
तुम समझो ना इनको श्याम पानी,
अब बात मेरी जां पे बन गई,
मेरी लाज पड़ेगी बचानी,
बोलो ना कुछ प्रभु चुप ना बैठे रहो,
खोलो ये अपनी आंखें मुझसे कुछ तो कहो,
हारा हूं मैं बाबा, दे दो सहारा,
टूटा जाए ‘काशु’ का सबर,
हारे के सहारे तुझको पुकारे,
आजा बाबा देरी ना कर II