Bhajan Name- Aayi Hai Diwali Bhajan Lyrics ( दीप घर घर जलेंगे आयेंगे भगवान भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Anil Rawat
Bhajan Singer-Anil Rawat & Farmani Naaz
Music Label-
आई है दीवाली और आयेंगे राम,
दीप घर घर जलेंगे आयेंगे भगवान,
गणपति जी आवे संग लक्ष्मी जी आवे
खुश होवे मां गौरा भोले डमरू बजावे,
ब्रज की किशोरी आवे आवे घनश्याम,
दीप घर घर जलेंगे आयेंगे भगवान,
दिल की दीवाली एक साल में आवे,
घर घर मंगल होवे खुशियां लहरावे,
घूम घूम नाचे नाचे वीर हनुमान,
दीप घर घर जलेंगे आवेगे भगवान,
अयोध्या की जैसे सजेगी मेरी नगरी,
फूल बिछाके बैठी कुटिया में सबरी,
अखियां तरस रही आओ मेरे राम,
दीप घर घर जलेंगे आयेंगे भगवान,