Bhajan Name- Ant Samay Mein Shyam Bhajan Lyrics (अंत समय में जुबा पे तेरा नाम आ जाए भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Gaje Singh Ji
Bhajan Singer-Pramod Tripathi
Music Label-
जैसी भी की तेरी भक्ति,
वो काम आ जाए मेरे अंत समय में,
जुबा पे तेरा नाम आ जाए,
मैं मूर्ख और अज्ञानी करता आया मनमानी,
मेरे सारे दोष भुला दो तुम कान्हा दयाल हो दानी,
मेरे अंत समय में जुबा पे तेरा नाम आ जाए,
ये धन दौलत और माया,
ये पंच तत्व की काया,
सब छोड़ पड़ेगा जाना,
किसने कब साथ निभाया,
जब दम निकले
मुझे लेने मेरा श्याम आ जाए
मेरे अंत समय में जुबा पे तेरा नाम आ जाए
अब दया दीन पे कर दे
तुझको ना भूलूं मर के
चेतन के मन में
तू प्यार की ज्योति भर दे
हम भक्तों के मन में
तू प्यार की ज्योति भर दे
प्यासी अंखियों को तेरा दीदार हो जाए।
मेरे अंत समय में जुबा पे तेरा नाम आ जाए
जैसी भी थी तेरी भक्ति
वो काम आ जाए
मेरे अंत समय में जुबा पे तेरा नाम आ जाए