Bhajan Name- Apki Kripa Hai Bhajan Lyrics (अपना मुझे बनाया ये आपकी कृपा है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Kunwar Deepak Singh
Bhajan Singer-Rajni Rajasthani
Music Label-
अपना मुझे बनाया,
ये आपकी कृपा है।
जीवन मेरा सजाया,
ये आपकी कृपा है,
कभी भूला कभी भटका,
गिरकर हूं जब भी हारा,
चरणों में जो बिठाया,
ये आपकी कृपा ,है
जीवन की राह में मैं,
जब जब पड़ा अकेला,
मेरा साथ देने आया।
ये आपकी कृपा है।
दुख दूर कर के सारे,
दामन में खुशियां भर दी,
बिन मांगे दे रहा है।
ये आपकी कृपा है।
सब पूछते हैं मुझको,
तेरा श्याम से क्या नाता,
तुम जैसा साथी पाया,
ये आपकी कृपा है,
भूलूं मैं कैसे बाबा,
तेरी ये मेहरबानी,
पल पल मुझे निभाया,
ये आपकी कृपा है,
यूं ही लुटाते रहना,
अपनी कृपा की दौलत,
जो भी है मैंने पाया,
ये आपकी कृपा है,
चलना हमेशा बाबा,
यूं ही साथ साथ मेरे,
गुण गाए तेरा दीपक,
ये आपकी कृपा है,
अपना मुझे बनाया,
ये आपकी कृपा है,
जीवन मेरा सजाया,
ये आपकी कृपा है।