Bhajan Name- Arzi Laga Sanware Ko Lyrics – Gyan Pankaj | Khatu Shyam Bhajan
अपनी अर्जी लगा सांवरे को भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Harminder Singh ‘Romi’ Ji & Gyan Pankaj
Bhajan Singer- Gyan Pankaj
Music Label- Bhajan Bank
हो असर जो तेरी प्रार्थना में,
बात पहुंचेगी तेरी वहां तक,
तेरा जीवन बदल जाए प्यारे,
तूने सोचा ना होगा जहां तक,
वो तो चल देगा आवाज सुनकर,
दो कदम तुझको चलना पड़ेगा,
अपने मन की सुना ले प्रभु को,
फिर दोबारा ना कहना पड़ेगा,
अपनी अर्जी लगा सांवरे को,
एक दिन श्याम उसको पढ़ेगा।।
सर झुका हो, ये आंखें झुकी हों,
हाथ बांधे तो दरबार आना,
बैठना इसके चरणों में आकर,
दास होने का फर्ज निभाना,
वो समझ लेगा भावों को तेरे,
बस जतन तुझको करना पड़ेगा,
अपने मन की सुना ले प्रभु को,
फिर दोबारा ना कहना पड़ेगा,
अपनी अर्जी लगा सांवरे को,
एक दिन श्याम उसको पढ़ेगा ।।
उसकी कृपा के काबिल तू बन जा,
वो दयालु दया ही करेगा,
जैसा होगा यह दामन तुम्हारा,
उसमें उतनी ही कृपा भरेगा,
‘रोमी पंकज’ झुके तुमको रहना,
एक दिन सर पे हाथ धरेगा,
अपने मन की सुना ले प्रभु को,
फिर दोबारा ना कहना पड़ेगा,
अपनी अर्जी लगा सांवरे को,
एक दिन श्याम उसको पढ़ेगा ।।
अपनी अर्जी लगा सांवरे को,
एक दिन श्याम उसको पढ़ेगा,
अपने मन की सुना ले प्रभु को,
फिर दोबारा ना कहना पड़ेगा।।
PRODUCT NAME
SILAII Ayodhya Ram Mandir Replica Sculpture – 1 Feet, Antique Bronze
इसे भी पढे और सुने-
PRODUCT NAME
SILAII Ayodhya Ram Mandir Replica Sculpture – 1 Feet, Antique Bronze
SILAII Lord Hanuman Meditation
SILAII Lord Hanuman Meditation – Bajrang Bali Hanuman Murti
SILAII Lord Ganesha Idol
SILAII Lord Ganesha Idol – 6 Inch Small Ganesha Idol | Handmade Ganesh Murti
SILAIII 1008 Shiva Lingam
SILAIII 1008 Shiva Lingam Idol 6 Inch | Siva Lingam for Pooja | Shivling Sculpture for Home Temple & Spiritual Gift, Antique Bronze