Bhajan Name- Baat Meri Maan Lo Na Mere Hanuman Ji bhajan Lyrics ( बात मेरी मान लो ना मेरे हनुमान जी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Manjit Pandey
Bhajan Singer – Manjit Pandey
Music Label- Medi Tuner
सुबह सुबह उठ के पहले,
लूं मैं तेरा नाम जी,
बात मेरी मान लो ना,
मेरे हनुमान जी ll
मेरे साथ साथ चले,
तेरी परछाई,
तू ही पालनहार है,
तू सदा सहाई,
मुझको मिला साथ तेरा,
तू ही मेरी जान जी,
बात मेरी मान लो ना,
मेरे हनुमान जी,
लाल रंग प्यारा तुझे,
लाली लसे लाल जी,
कोई उसका क्या बिगाड़े,
उससे डरे काल भी,
तू ही मेरी हिम्मत और,
तू ही मेरी शान जी,
बात मेरी मान लो ना,
मेरे हनुमान जी ll
मुझको मिला है तू और,
तुझे मिले राम जी,
तेरा नाम लिए बिना,
बनता नहीं काम जी,
तेरे साथ साथ मैं भी रटू,
राम राम जी,
बात मेरी मान लो ना,
मेरे हनुमान जी ll
सुबह सुबह उठ के पहले,
लूं मैं तेरा नाम जी,
बात मेरी मान लो ना,
मेरे हनुमान जी ll