Bhajan Name- BABA Darash Dikhao Bhajan Lyrics ( मुझे तेरी जरूरत है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Swasti Mehul
Bhajan Singer-Swasti Mehul
Music Label-
तुम ही हो हारे का सहारा ll
तुम ही हो कलयुग अवतारी ll
मेरी अब सब आस तुम्ही से ll
सुन लो दीन बाण के धारी ll
मुझे तेरी जरूरत है।
ओ बाबा दर्श दिखाओ ना
हां रखकर मोर छड़ी सर पर
मुझे अपना बनाओ ना
कैसे मैं आऊं कैसे तुम्हें पाऊं
जतन करूं मैं जो भी
हार ही जाऊं।
उलझ गया हूं। बिखर गया हूं।
तुम्ही को बताऊं तुम्ही को बुलाऊं
मेरे लखदातार तुम्ही हो
देखो सुना मेरा आंगन
आ जाऊ लीले पर चड़कर
दोल उठे अब सिंहासन
हा स्वस्तिक गीत जो गाये
ओ बाबा सुनने आओ ना
सजू श्रंगार में तेरे
मुझे वो पुष्प बनाओ ना
मुझे तेरी जरूरत है।
ओ बाबा दर्श दिखाओ ना
हां रखकर मोर छड़ी सर पर
मुझे अपना बनाओ ना
दानी शीश का कृष्ण ने मांगा
बर्बरीक ने पल में दिया
कलयुग के अवतारी बनोगे
श्याम नाम फिर कृष्ण ने दिया
शीश से हर संघर्ष को देखा
देखा युद्ध महाभारत का
अब देखो मुझको बाबा
सुन लो हर शब्द इबादत का
कृपा की इक नज़र से तुम,
हाँ बाबा मुझे सँवारो ना।
हम तुम्हारे, तुम हमारे,
हाथ थामो संभालो ना।
मुझे तेरी ज़रूरत है,
ओ बाबा दर्श दिखाओ ना।
हाँ रखकर मोर छड़ी सर पर,
मुझे अपना बनाओ ना।
English Lyrics Bhajan
🙏🏻Stay Blessed and Stay Connected with us🙏🏻❤️