Bhajan Name – Barsane Me Aand Chao Bhajan Lyrics ( बरसाने में आनंद छायो लाली को जन्मदिन आयो भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Sadhvi Purnima Ji)
Bhajan Singer-Sadhvi Purnima Ji
Music Label-
बरसाने में आनंद छायो,
लाली को जन्मदिन आयो,
लाली को जन्मदिन आयो,
श्यामा को जन्मदिन आयो,
बरसाने में आनंद छायों,
लाली को जन्मदिन आयो।।
घर घर बाजे मंगल बधाई,
प्रगट भयी श्यामा सुखदाई,
बृजवासीन को मन हरषायो,
लाली को जन्मदिन आयो,
बरसाने में आनंद छायों,
लाली को जन्मदिन आयो।।
गोपी ग्वाल सब नाचे गावे,
भानु भवन में धूम मचावे,
ढांढ ढांढ़िन ने दंगल मचायो,
लाली को जन्मदिन आयो,
बरसाने में आनंद छायों,
लाली को जन्मदिन आयो।।
झूले पलना कुंवर किशोरी,
शीतल शील कृपामयी भोरी,
मन दरश कर सुख पायो,
लाली को जन्मदिन आयो,
बरसाने में आनंद छायों,
लाली को जन्मदिन आयो।।
लाली को मुख पूनम को चंदा,
रसिक रसेश्वरी आनंद कंदा,
नित लाली को लाड लड़ायो,
राधे को जन्मदिन आयो,
बरसाने में आनंद छायों,
लाली को जन्मदिन आयो।।
बरसाने में आनंद छायो,
लाली को जन्मदिन आयो,
लाली को जन्मदिन आयो,
श्यामा को जन्मदिन आयो,
बरसाने में आनंद छायों,
लाली को जन्मदिन आयो।।