Bhajan Lyric-Prakash Gandhi
Bhajan Singer-Prakash Gandhi
Music Label-
रोशनी जगमगाई है।
हर मन में खुशियों की गंगा
फिर से यूं लहराई है।
बजाओ ढोल मिलके सब
अयोध्या राम आए हैं।
अयोध्या में आज सालों बाद
घर श्री राम आए हैं।
हर आंगन में दीप जले हैं।
हरिद्वार पर रंगोली है।
गूंज उठी है सारी गलियां
ढोल नगाड़ों की टोली है
फूल बरसाओ मंगल गाओ
राम नाम का जयकारा लगाओ
बजाओ ढोल मिलके सब
अयोध्या राम आए हैं
अयोध्या आज सालों बाद
घर श्री राम आए हैं।
गंगा जमुना गीत सुनाती
सरयू भी चरण धोने आती
चांद सितारे झूम उठे है
स्वागत में सब फूल खिले हैं।
मंगल गाओ खुशियां मनाओ
राम नाम का जयकारा लगाओ
बजाओ ढोल मिलके सब
अयोध्या राम आए हैं
घर श्री राम आए हैं।