Bhajan Name- Bulaya Baba Ne Baba Bhajan Lyrics ( बुलाया बाबा ने भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Panna Sufi
Bhajan Singer-Ragini Chauhan
Music Label- Khatu Shyam Sarkar
छोड़ के सारी चिंता जग की,
लेकर चली निशान,
बुलाया बाबा ने, बुलाया बाबा ने,
बुलाया बाबा ने, बुलाया बाबा ने,
सपनो में मुझको है दिखता,
खाटू का दरबार,
बुलाया बाबा ने, बुलाया बाबा ने ll
खाटू नगरी का वो नज़ारा,
रहता है जहाँ श्याम हमारा,
उनसे मिलने जा रही हूँ,
लगता है जो सबको प्यारा,
बांह पकड़ खुद ले जायेगा,
मुझको लखदातार,
बुलाया बाबा ने, बुलाया बाबा ने ll
राहों में प्रेमी हैं मिलते,
जय श्री श्याम पुकारते दिल से,
बाबा रस्ता देख रहे हैं,
कब आएंगे मेरे टुकड़े दिल के,
खाटू पहुँच के झूम उठी मैं,
कर तेरा दीदार,
बुलाया बाबा ने, बुलाया बाबा ने ll