Bhajan Name – Chalo Man Shree Vrindavan Dham Bhajan Lyrics ( चलो मन श्री वृंदावन धाम भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Pushpendra Chauhan
Bhajan Singer- Pushpendra Chauhan
Music Label- Pushpendra Chauhan
मुरली वाले ने मुझको भी,
मुरली वाले ने मुझको भी,
भेज दिया पैगाम,
श्री वृंदावन धाम,
चलो मन श्री वृंदावन धाम,
श्री वृंदावन धाम,
चलो मन श्री वृंदावन धाम II
यमुना जी में डुबकी लगाकर,
तन निर्मल हो जाए,
निधिवन की ठंडी छाया में,
जीवन ये कट जाए,
दर्शन कर सब ठाकुर जी के,
धन्य भाग हो जाए,
आती जाती स्वास भी बोले,
राधे राधे राधे राधे,
आती जाती स्वास भी बोले,
राधे राधे नाम,
श्री वृंदावन धाम,
चलो मन श्री वृंदावन धाम II
सब संतो के चरण पखारू,
आशीर्वाद मैं पाऊं,
वृंदावन से बरसाना तक,
तेरे दर्शन पाऊं,
कुंज गलि में शोर मचाऊं,
राधा राधा नाम,
हरि चरणों का अमृत बरसे…,
राधे राधे राधे राधे,
हरि चरणों का अमृत बरसे,
खुशी मिले या विराम,
श्री वृंदावन धाम,
चलो मन श्री वृंदावन धाम II
मेरे मन की हर पीड़ा मैं,
प्यारे तुम्हें सुनाऊं,
छोड़ के तेरा द्वार कन्हैया,
कहीं और ना जाऊं,
तेरे साथ ही बीते अब तो,
मेरी सुबह हो शाम,
मन का पंछी ठहर गया है,
राधे राधे राधे राधे,
मन का पंछी ठहर गया है,
मिल गए चारों धाम,
श्री वृंदावन धाम,
चलो मन श्री वृंदावन धाम II
मुरली वाले ने मुझको भी,
मुरली वाले ने मुझको भी,
भेज दिया पैगाम,
श्री वृंदावन धाम,
चलो मन श्री वृंदावन धाम,
श्री वृंदावन धाम,
चलो मन श्री वृंदावन धाम II
इसे भी पढे और सुने-