Bhajan Name- Chhod Duniyadari Chal Khatu Chalte Hai Bhajan Lyric
छोड़ दुनियादारी चल खाटू चलते हैं भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Pankaj Nigam Ji
Bhajan Singer- Pramod Tripathi
Music Label- Pramod Tripathi
छोड़ दुनियादारी छोड़ दुनियादारी,
चल खाटू चलते हैं,
छोड़ दुनियादारी छोड़ दुनियादारी,
छोड़ दुनियादारी चल खाटू चलते हैं,
जहां मेरे श्याम बाबा,
जहां मेरे श्याम बाबा,
किस्मत बदलते हैं,
छोड़ दुनियादारी II
वहां जाने वाले,
सदा मौज में रहते,
वहां जाने वाले,
सदा मौज में रहते,
उनके दर के टुकड़ों पर,
खुशनसीब पलते हैं,
छोड़ दुनियादारी II
सुख में सभी अपने,
दुख में अकेला था,
सुख में सभी अपने,
दुख में अकेला था,
एक है सगा वो ही,
बाकी सारे छलते हैं,
छोड़ दुनियादारी II
उसकी अदालत तो,
अद्भुत अनोखी है,
उसकी अदालत तो,
अद्भुत अनोखी है,
होते दुख दूर वहां,
सारे संकट टलते हैं,
छोड़ दुनियादारी II
उनकी शरण जाकर,
सारे गम भूल गया,
उनकी शरण जाकर,
सारे गम भूल गया,
खुशियां मनाता हूं,
जलने वाले जलते है,
छोड़ दुनियादारी II
कहे पंकज सोई किस्मत,
वहां जग जाती है,
कहे प्रमोद किस्मत भी,
वहां जग जाती है,
उनके इशारे पर,
खोटे सिक्के चलते हैं,
छोड़ दुनियादारी II
छोड़ दुनियादारी,
चल खाटू चलते हैं,
जहां मेरे श्याम बाबा,
जहां मेरे श्याम बाबा,
किस्मत बदलते हैं,
छोड़ दुनियादारी II