Bhajan Name- Darpan dikha raha hai bhajan Lyrics
दर्पण दिखा रहा है समर्पण सिखा रहा है भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Nirmal Jhunjhunwala
Bhajan Singer- Sanjay Mittal
Music Label- Sanjay Mittal
दर्पण दिखा रहा है समर्पण सिखा रहा है,
राहों पे सत्य के सांवरा चलना सिखा रहा है,
दर्पण दिखा रहा है समर्पण सिखा रहा है ।।
भूखे को अन्न, निर्धन को धन,
निर्बल को तू लगा गले,
भूखे को अन्न, निर्धन को धन,
निर्बल को तू लगा गले,
उसका बने खाटू वाला सेवा डगर पे जो चले,
अपना बना रहा है, तेरा सपना सजा रहा है,
दर्पण दिखा रहा है समर्पण सिखा रहा है ।।
माया वहम, मत कर अहम,
ये है पतन की राहें,
माया वहम, मत कर अहम,
ये है पतन की राहें,
करले जतन, करले भजन, क्यों ना हरि रिझाये,
अनमोल तेरा जीवन यूं ही गवा रहा है,
दर्पण दिखा रहा है समर्पण सिखा रहा है ।।
दे उसके हाथ अपनी लगाम,
वही सारथी तुम्हारा,
दे उसके हाथ अपनी लगाम,
वही सारथी तुम्हारा,
सुख दुख बहाव डोले क्यों नाव,
श्याम दे किनारा ,
खुद अपनी धार में, तुम्हें बहना सिखा रहा है,
दर्पण दिखा रहा है समर्पण सिखा रहा है ।।
कर ऐसा काम, तुझको वो श्याम,
रखे अपने ही हृदय में,
कर ऐसा काम, तुझको वो श्याम,
रखे अपने ही हृदय में।
अपनी पहचान कर तेरे नाम रखे प्रेम दायरे में,
निर्मल, सभी के दिल में बसना सिखा रहा है,
दर्पण दिखा रहा है समर्पण सिखा रहा है ।।
राहों पे सत्य के सांवरा चलना सिखा रहा है,
दर्पण दिखा रहा है समर्पण सिखा रहा है ।।
PRODUCT NAME
SILAII Ayodhya Ram Mandir Replica Sculpture – 1 Feet, Antique Bronze
इसे भी पढे और सुने-
PRODUCT NAME
SILAII Ayodhya Ram Mandir Replica Sculpture – 1 Feet, Antique Bronze
SILAII Lord Hanuman Meditation
SILAII Lord Hanuman Meditation – Bajrang Bali Hanuman Murti
SILAII Lord Ganesha Idol
SILAII Lord Ganesha Idol – 6 Inch Small Ganesha Idol | Handmade Ganesh Murti
SILAIII 1008 Shiva Lingam
SILAIII 1008 Shiva Lingam Idol 6 Inch | Siva Lingam for Pooja | Shivling Sculpture for Home Temple & Spiritual Gift, Antique Bronze