Bhajan Name- Dekh Ke Tumhe Kaha Ye Dil Bhare Bhajan Lyrics ( देख के तुम्हे कहाँ ये दिल भरे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Ravi Gulshan
Bhajan Singer-Sanjay Pareek
Music Label-
देख के तुम्हें कहां ये दिल भरे,
क्यों भला जाने की बात करते हो,
रह ना पाएंगे तेरे बिन सांवरे,
क्यों सताने की बात करते हो,
बड़ी किस्मत से मिलती है,
तेरे गुणगान की रेना,
तेरे दर्शन के प्यासों को,
दर्श रस पान की लेना,
नैनों को जो है दर्श के बावरे,
क्यों रुलाने की बात करते हो,
देख के तुम्हें कहां ये दिल भरे,
क्यों भला जाने की बात करते हो,
तेरे बिन सांवरे जग में,
हमें कुछ भी सुहाए ना,
जमाने की कोई रंगत,
हमारा मन लुभाए ना,
तेरा दामन है सुखों की छांवरे,
क्यों छुड़ाने की बात करते हो,
देख के तुम्हें कहां ये दिल भरे,
क्यों भला जाने की बात करते हो,
तेरे बिन हाल क्या होगा,
ये तू जाने या हम जाने,
नहीं रह पाएंगे एक पल,
तेरे दर्शन के दीवाने,
संजय ये गुलशन तुम्हारे नाम रे,
क्यों जलाने की बात करते हो,
देख के तुम्हें कहां ये दिल भरे,
क्यों भला जाने की बात करते हो,