Bhajan Name – Dilbar Hamara Bake Bihari New Bhajan Lyrics ( दिलबर हमारा बांके बिहारी आंखों का तारा बांके बिहारी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Gaurav Krishna Goswami
Bhajan Singer- Gaurav Krishna Goswami
Music Label-
दिलबर हमारा बांके बिहारी,
आंखों का तारा बांके बिहारी ,
छैल है छबीला सब रंग में रंगीला II
बड़ा चित्त का अड़ीला ,
सब देवता से न्यारा है,
माल गल सोहे कान,
कुंडल मन मोहे,
ऐसा प्यारा रूप जो है,
सिर मोर मुकुट धारा है,
मोर मुकुट धारा है II
मोर मुकुट धारा है,
दुष्ट जन तारे ,
सब संत जो उबारे ताज,
मेरे चित में निहारे ,
बड़ी प्रीति करन वारा है II
नंद जो का प्यारा,
जिन कंस को पछाड़ा,
वही वृंदावन वारा,
कृष्ण साहब हमारा है,
दिलबर हमारा बांके बिहारी,
आंख का तारा बांके बिहारी II
जो वो मुस्कुराए,
दीवाना बनाए,
जादू सा हो जाए ,
और कुछ ना भाए,
जब से निहारा बांके बिहारी,
दिलबर हमारा बांके बिहारी,
आंखों का तारा बांके बिहारी II
बांके बिहारी तेरी,
सूरत व्यवहारी,
तूने अपना बनाया,
मैं तो जाऊं बलिहारी,
बल तुमसे करार तुमसे है,
जिंदगी की बहार तुमसे है,
क्या करूं लेके सारी दुनिया को,
मेरे दिल को तो प्यार तुमसे है.
आंखों का तारा बांके बिहारी,
दिलबर हमारा बांके बिहारी II
ना रातों को नींद,
नहीं चैन दिन में,
यूं ही तड़पता,
रहूं तेरे बिन मैं,
कठिन है गुजारा ,
बांके बिहारी दिलबर,
हमारा बांके बिहारी,
आंखों का तारा ,
आंखों का तारा,
बांके बिहारी,
हर नजारा नजर नहीं आता,
जिसको चाहा नजर नहीं आता,
ढूंढकर देख लिया दुनिया में।
कोई तुमसा नजर नहीं आता।
आंखों का तारा आंखों का तारा,
बांके बिहारी
दिलबर हमारा बांके बिहारी II
खाए हुए हैं,
जमाने की ठोकर,
आए हुए हैं.
परेशान हो होकर .
दे दो सहारा.
दे दो सहारा बांके बिहारी.
दिलवर हमारा बांके बिहारी.
आंखों का तारा
आंखों का तारा बांके बिहारी II
तुम्हें अपने दिल की सुनाते रहेंगे.
जब तक है जान आते जाते रहेंगे.
मिलना दोबारा .
मिलना दोबारा बांके बिहारी .
दिलबर हमारा बांके बिहारी.
आंखों का तारा
आंखों का तारा बांके बिहारी II