Bhajan Name- Dukh Baba Main Kitne Sahu Bhajan Lyric
दुख बाबा मैं कितने सहूँ भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Harsh Ji
Bhajan Singer- Ravi Beriwal
Music Label- Ravi Beriwal
दुख बाबा मैं कितने सहूँ,
तू ना सुने तो बोलो किससे कहूँ?
मेरे सांवरे, ओ मेरे भी कन्हैया,
दुख टाल रे॥
रूठ के नसीब मेरा कहाँ खो गया,
बिना बोले चैन मेरा कहाँ सो गया,
दुखड़े मिटाने मेरे आजा सांवरे,
देख ले तू आके मेरे घाव रे…
मेरे सांवरे, ओ मेरे भी कन्हैया,
दुख टाल रे॥
दिल में उम्मीदें लेके आज आया हूँ,
कैसे बताऊं कितने दुख पाया हूँ,
पोंछ मेरे आके आंसू आ जा सांवरे,
रो-रो ये नैना हुए बावरे..
मेरे सांवरे, ओ मेरे भी कन्हैया,
दुख टाल रे॥
तेरे सिवा ‘हर्ष’ तेरा कहाँ जाएगा,
छोड़ना ना हाथ कान्हा मर जाएगा,
छोड़ के तू काम सारे आ जा सांवरे,
डूबने ना पाए मेरी नाव रे…
मेरे सांवरे, ओ मेरे भी कन्हैया,
दुख टाल रे॥
दुख बाबा मैं कितने सहूँ,
तू ना सुने तो बोलो किससे कहूँ?
मेरे सांवरे, ओ मेरे भी कन्हैया,
दुख टाल रे॥