Bhajan Name- Gali Gali Alan Hona Chaiye Bhajan Lyrics ( गली गली एलान होना चाहिए भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – Shubham And Rupam
Music Lable- Shubham And Rupam
गली गली एलान होना चाहिए
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए।।
दुनिया में हारे का सहारा,
केवल बाबा श्याम है,
हारे हुए को जीत दिलाना,
बाबा की पहचान है,
दुनिया को ये ज्ञान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए,
गली गली ऐलान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए।।
अगर श्याम से मिले ना होते,
रह जाते मजधार में,
भूले भटके भी नहीं आती,
ख़ुशी मेरे परिवार में,
दिल इसपे कुर्बान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए,
गली गली ऐलान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए।।
जैसे मेरा काम हुआ भाई,
इस दुनिया का काम हो,
हो चाहे मंदिर किसी देव का,
उस मंदिर में श्याम हो,
इतना तो सम्मान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए,
गली गली ऐलान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए।।
‘बनवारी’ गर मिलो किसी से,
उसको जय श्री श्याम कहो,
हाथ जोड़कर बार बार तुम,
जय हो खाटू धाम कहो,
इतना तो गुणगान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए,
गली गली ऐलान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए।।
गली गली एलान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए।।