Bhajan Name- Ghar Ko Sanware Rakhna bhajan Lyrics ( घर को संवारे रखना भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Jai Shankar Chaudhary (Banwari Ji)
Bhajan Singer – Saurabh Madhukar & Keshav Madhukar (Kolkata)
Music Label- Saurabh Madhukar & Keshav Madhukar
घर को संवारे रखना,
आंगन बुहारे रखना,
आएगी मेरी मैया,
थोड़ा इंतजार करना,
घर को संवारे रखना,
आंगन बुहारे रखना II
रख ना मांगा के चुनरी,
चूड़ा मांगा के रखना,
रखना मांगा के रोली,
मेहंदी मांगा के रखना,
फूलों का हार रखना,
आंसू दो चार रखना,
आएगी मेरी मैया,
थोड़ा इंतजार करना,
घर को संवारे रखना,
आंगन बुहारे रखना II
बांटो बधाई सब,
मंगलाचार सुनाओ,
मां मां के स्वागत में,
मिल जय जयकार लगाओ,
भक्तों का दिल ये क्या बोले है,
सुन सुन सुन सुन,
मैया जी घर आई,
बांटो आज बधाई,
गूंज उठी शहनाई,
बांटो आज बधाई II
वापस ना जाने देना,
लाखों बहाने करके,
बनवारी बैठ जाना,
आंखों में आंसू भर के,
चरणों से जा लिपटना,
फिर दिल की बात कहना,
आएगी मेरी मैया,
थोड़ा इंतजार करना,
घर को संवारे रखना,
आंगन बुहारे रखना II