Bhajan Name- Gyaras Pe Jisne Khatu Ka Aanand Liya Nahi Bhajan Lyric
ग्यारस पे जिसने खाटू का आनंद लिया नहीं भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Rakhi Agarwal
Bhajan Singer- Sanjeev Sharma
Music Label- Sanjeev Sharma
ग्यारस पे जिसने खाटू का आनंद लिया नहीं,
ग्यारस पे जिसने खाटू का आनंद लिया नहीं,
उसने तो आके दुनिया में,
उसने तो आके दुनिया में कुछ भी किया नहीं,
ग्यारस पे जिसने खाटू का आनंद लिया नहीं ॥
आनंद जो मिलता है यहां,
सोचा ना ख्वाब में,
सजता दिखे है सांवरा,
तुमको गुलाब में,
डुबकी वो श्याम कुंड में,
डुबकी वो श्याम कुंड में जाके लिया नहीं,
ग्यारस पे जिसने खाटू का आनंद लिया नहीं ॥
लगता है स्वर्ग सा वहां,
आकर तो देखिए,
खाटू की वो मस्ती जरा,
पाकर तो देखिए,
मस्ती का वो प्याला भरा,
मस्ती का वो प्याला भरा जिसने पिया नहीं,
ग्यारस पे जिसने खाटू का आनंद लिया नहीं ॥
एक बार जो भी आएगा,
आएगा बार-बार,
मिलता नहीं कभी कहीं,
मिलेगा ऐसा प्यार,
सच खाटू में जो कुछ पल,
सच खाटू में जो कुछ पल राखी जिया नहीं,
ग्यारस पे जिसने खाटू का आनंद लिया नहीं ॥
ग्यारस पे जिसने खाटू का आनंद लिया नहीं,
उसने तो आके दुनिया में,
उसने तो आके दुनिया में कुछ भी किया नहीं,
ग्यारस पे जिसने खाटू का आनंद लिया नहीं ॥