Bhajan Name – Haara Jo Bhi Yaha Usko Shyam Mila Bhajan Lyrics ( हारा जो भी यहां उसको श्याम मिला भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Divakar Koushik
Bhajan Singer- Rahul Sanwara
Music Label- Rahul Sanwara
जीतकर इस जहाँ में किसे है मिला,
हारा जो भी यहां,
उसको श्याम मिला,
जीत की खुशियां तो,
एक पल की रही,
हार कर मैं सदा मुस्कुराता रहा,
जीतकर इस जहाँ में किसे है मिला,
हारा जो भी यहां,
उसको श्याम मिला II
जीतने के बहुत फायदे हैं मगर,
हारने का भी आनंद कुछ और है,
बेखबर हम नहीं है किसी चीज से,
जानकर खेलते हैं कि कमजोर है,
जीतने वाले को सिर्फ नाम मिला,
हारा जो भी यहां उसको श्याम मिला II
हार कर प्रेम में जीत जाएंगे हम,
खाली आंखें उम्मीदों से भर जाएगी,
तुम ना पूछो मुझे क्या मिले हार कर,
मेरी पीढ़ी की पीढ़ी भी तर जाएगी,
प्रेम में आंसुओं का इनाम मिला,
हारा जो भी यहां उसको श्याम मिला II
क्या शिकायत करें सब मेरा दोष है,
जो मिला सब मेरी गलतियों का सिला,
जितना भी होश है गिरते गिरते हुआ,
सब तजुर्बा हमें ठोकरों से मिला,
ठोकरों से संभलने का ज्ञान मिला,
हारा जो भी यहां उसको श्याम मिला II
वक्त बदले तेरा भी तू चिंता ना कर,
थोड़ा धीरज हृदय में भी रख लो जरा,
श्याम को मानना श्याम की मानना,
दोनों में है फर्क थोड़ा समझो जरा,
हारने से दिवा कर आराम मिला,
हारा जो भी यहां उसको श्याम मिला II
जीतकर इस जहाँ में किसे है मिला,
हारा जो भी यहां उसको श्याम मिला II