Bhajan Name- Jab Lehrati Hai Morchadi bhajan Lyrics
जब लहराती है मोर छड़ी भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Anil Kumar Sharma
Bhajan Singer- Namrata Karwa
Music Label- Gayatri Studios
टल जाती विपदा बड़ी बड़ी,
जब लहराती है मोर छड़ी,
जब लहराती है मोर छड़ी,
रक्षा करती है घड़ी धड़ी,
जब लहराती है मोर छड़ी II
करती सबकी रखवारी है,
ये श्याम धणी को प्यारी है,
बाज़ी ये जितादे बड़ी बड़ी,
जब लहराती है मोर छड़ी,
टल जाती विपदा बड़ी बड़ी,
जब लहराती है मोर छड़ी II
घबराता मन का कोना हो,
चाहे जादू हो या टोना हो,
हर बाधा अपने आप हटी,
जब लहराती है मोर छड़ी,
टल जाती विपदा बड़ी बड़ी,
जब लहराती है मोर छड़ी II
दुःख भागे घर चौबारे से,
इस मोर छड़ी के झाड़े से,
ख़ुशियों की लग जाती है झड़ी,
जब लहराती है मोर छड़ी,
टल जाती विपदा बड़ी बड़ी,
जब लहराती है मोर छड़ी II