Bhajan Name- Jaisa Chaho Mujhko Samjhna Par Tumse Hai Itna Kahna bhajan Lyrics ( जैसा चाहो मुझको समझना पर तुमसे है इतना कहना भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Kishan
Bhajan Singer – Naren Soni
Music Label-Yuki
जैसा चाहो मुझको समझना
पर तुमसे है इतना कहना
मांगने की आदत जाती नहीं
तेरे आगे लाज मुझे आती नहीं
जैसा चाहो मुझको समझना
पर तुमसे है इतना कहना ll
बड़े बड़े पैसे वाले भी तेरे द्वारे आते हैं
मुझको है मालूम के वो भी तुझसे मांग के खाते हैं
देने में तुम हिचकाते नहीं
तेरे आगे लाज मुझे आती नहीं ll
तुमसे बाबा शर्म करू तो और कहाँ मैं जाऊँगा
अपने ये परिवार का खर्चा बोल कहाँ से लाऊंगा
दुनिया तो बिगड़ी बनाती नहीं
तेरे आगे लाज मुझे आती नहीं ll
तुम तो करते मेरी चिंता खूब गुज़ारा चलता है
कहे पवन के तुमसे ज़्यादा कोई नहीं दे सकता है
झोली हर कहीं फैलाई जाती नहीं
तेरे आगे लाज मुझे आती नहीं
तेरे आगे लाज मुझे आती नहीं
जैसा चाहो मुझको समझना
पर तुमसे है इतना कहना ll