Bhajan Name- Janamdin Aaya Shyam Ka Mere Bhajan Lyrics ( जनमदिन आया जी आया जी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Sandeep Aggarwal (Preet)
Bhajan Singer-Pankaj Soni
Music Label-
जनमदिन आया जी आया जी
आया श्याम का मेरे
जहाँ भी देखो धूम मची,
लगे भक्तों के हैं डेरे,
जनमदिन आया जी आया जी
आया श्याम का मेरे,
आज जनमदिन देखो
मनाने सारी दुनिया आई,
सज गई सारी खाटू नगरी,
खुशियाँ ही खुशियाँ छाई,
केक कटेगा, सबमें बंटेगा
आज श्याम का मेरे,
जनमदिन आया जी
आया जी आया श्याम का मेरे,
सजधज कर बैठा है साँवरा,
शोभा लागे प्यारी,
तीन बाण कंधे पे सोहे,
लीले पे असवारी,
कृपा करता, झोली भरता,
हरता कष्ट घनेरे,
जनमदिन आया जी आया जी,
आया श्याम का मेरे,
कलियुग में आकर के श्याम ने,
भक्तों का उद्धार किया
हर हारे को दिया सहारा,
भव से बेड़ा पार किया
अहलावती के लाल ने देखो,
अनगिन पार उतारे
जनमदिन आया जी आया जी
आया श्याम का मेरे
जहाँ भी देखो धूम मची,
लगे भक्तों के हैं डेरे
जनमदिन आया जी आया जी,
आया श्याम का मेरे