Bhajan Name- Mera khatu Wala Shyam Bhajan Lyrics ( ज़रा सी बात पे बाबा मेरा मन हार जाऊँगा भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-SACHIN TULSIYAN
Bhajan Singer-VIJAY GOSWAMI
Music Label-
ज़रा सी बात पे बाबा, मेरा मन हार जाऊँगा
भला बोलो मैं फिर कैसे, तेरा बेटा कहाऊँगा,
ये जीवन है तो जीवन में, परेशानी भी आएगी,,
हंसाएगी कभी जी भर, कभी जी भर रुलाएगी,
गिरा कर मैं मेरे घुटने, सफ़र में बैठ जाऊँगा,
भला बोलो मैं फिर कैसे, तेरा बेटा कहाऊँगा,
कभी खाली गया दर से, कभी झोली मेरी भरदी,
गुज़ारा चल रहा मेरा, कृपा तुने ही ये करदी,
तेरा दर छोड़के सर को, कहीं जो मैं झुकाऊँगा,
भला बोलो मैं फिर कैसे, तेरा बेटा कहाऊँगा,
है जो कुछ पास में मेरे, वो चाहे छीन भी जाये तो,
सहारा है हमें तेरा, तो हम आँसू बहाये क्यों,
मिला तुमसे मुझे जो भी, तुजे ही दे ना पाऊँगा,
भला बोलो मैं फिर कैसे, तेरा बेटा कहाऊँगा,
मेरा घरबार सांवरिया, किया तेरे हवाले है,
ना भूखा तू सुलाता है, दिये तूने निवाले हैं,
सचिन तेरा शुक्र बाबा, नहीं जो मैं मनाऊँगा,
भला बोलो मैं फिर कैसे, तेरा बेटा कहाऊँगा,
ज़रा सी बात पे बाबा, मेरा मन हार जाऊँगा
भला बोलो मैं फिर कैसे, तेरा बेटा कहाऊँगा,