Bhajan Lyric-
Bhajan Singer-Renu Saini
Music Label-
भर दो बाबा श्याम
खाटू में आ गई हूं
लेके तेरा नाम
भर दो बाबा श्याम
पैदल है आए बाबा
पैरों में है छाले
खोल दे तू सांवरे
किस्मत के ताले
पी लिया है बाबा तेरी
भक्ति का काम
भर दो बाबा श्याम
आ गई हूं तेरे दर पे
तुमको मनाने
निशान उठा के बाबा
अर्जी लगाने
बिन तेरे बाबा मेरा
सवरे ना काम
भर दो बाबा श्याम
हाल बता दिया है
तुमको ये सारा
भक्त को
तेरा है सहारा
तेरे बिना नहीं
भक्त को आराम
भर दो बाबा श्याम
लुट से गई है बाबा
हम तो तेरे प्यार में
मिलता है सुकून आगे
तेरे दरबार में
मेरे दिल को भा गया है
तेरा खाटू धाम
भर दो बाबा श्याम