Bhajan Name – Jo Bhi Bhole Ka Man Se Gulam Banega Bhajan Lyrics ( जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Mohan Singh Mourya
Bhajan Singer- Kishan Bhagat
Music Label- Kishan Bhagat
कोई कर्म को माने,
कोई किस्मत को माने,
कर्म किस्मत के साथ,
जो भी भोले को माने,
उसका मन भी महा शिव का धाम बनेगा,
वो धाम बनेगा वो धाम बनेगा,
जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा,
जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा II
जिसने साधा शिव पे निशाना,
अपने मन और भक्ति से,
उसको परिचय हुआ है मन में,
शिव और शिव की शक्ति से,
देख शिव का असर,
करे जो ना कसर (2)
शिव के भक्तों में उसका भी,
नाम बनेगा वो नाम बनेगा,
वो नाम बनेगा,
जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा,
जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा II
सबका ऊंचा नाम हो जग में,
मची हुई ये होड़े है प्यारे,
कर्म किस्मत इन दोनों का,
शिव भोले ही तोड़े है प्यारे,
हो जिसप शिव की नजर हो,
दया शिव की अगर हो (2)
उसका सबसे अलग ही मुकाम बनेगा,
मुकाम बनेगा मुकाम बनेगा,
जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा,
जो भी भोले का मन से गुलाम बनेगा II
विपदा आई प्रभु राम पर,
शिव से ध्यान लगाए हैं,
शिव कृपा से रावण को मारा,
राम सिया को पाए हैं,
मोरे शिव अंतर्यामी,
तीनों लोकों के स्वामी (2)
ये कृष्ण भी तो शिव जी का राम बनेगा,
ओ राम बनेगा ओ राम बनेगा,
जो तू भोले का मन से गुलाम बनेगा,
जो तू भोले का मन से गुलाम बनेगा,
जो भी बाबा का मन से गुलाम बनेगा,
जो भी बाबा का मन से गुलाम बनेगा II