Bhajan Name- Jo tu na Meharba Hota Bhajan Lyrics ( जो तू ना मेहरबां होता तो जीवन ना खिला होता भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Gyan Pankaj
Bhajan Singer – Rahul Singh
Music Lable- Yuki
जो तू ना मेहरबां होता,
तो जीवन ना खिला होता,
अगर तू देख कर देता,
तो मुझको ना मिला होता ।।
तर्ज – मुझे तेरी मोहब्बत का।
नहीं विश्वास होता है,
के मुझ पर है कृपा तेरी,
मेरी झोली को भर डाला,
ना देखि कुछ खता मेरी,
यूँ ही बर्बाद रह जाता,
जो ना ये सिलसिला होता,
अगर तू देख कर देता,
तो मुझको ना मिला होता ।।
सुना था मैंने दुनिया से,
तू बिन बोले समझ जाए,
छुपा सकता हूँ लोगों से,
तुझे सब हाल दिख जाए,
नहीं आता निकट तेरे,
जो ना ये फासला होता,
अगर तू देख कर देता,
तो मुझको ना मिला होता ।।
तेरे इस प्रेम के आगे,
नहीं नज़रें उठा पाऊं,
मिला जो तेरे ‘पंकज’ को,
कभी वो सोच ना पाऊं,
बहुत पहले ही कह देता,
अगर जो होंसला होता,
अगर तू देख कर देता,
तो मुझको ना मिला होता ।।
जो तू ना मेहरबां होता,
तो जीवन ना खिला होता,
अगर तू देख कर देता,
तो मुझको ना मिला होता ।।
इसे भी पढे और सुने-
- नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
- श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
- बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
- दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
- मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
- नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
- महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
- रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
- रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
- प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
- हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
- जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
- ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
- लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
- कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
- जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
- दो पल भजन लीरिक्स
- मेरा श्याम है भजन लीरिक्स