Bhajan Name -Kahna Kahna Bole Ye Mann New Bhajan Lyrics ( कान्हा कान्हा बोले ले मन ये बांवरा भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Swati Mishra
Bhajan Singer-Swati Mishra
Music Label-Swati Mishra Bhakti
ऐसी प्रीत लगाई दिल,
ये हो गया तेरा,
सुधबद होश गवाई,
कुछ ना रह गया मेरा,
ऊपर से काले नैन तेरे,
रातों की निंदिया ले गए मेरे II
हाय हाय,
कान्हा कान्हा बोले,
मन ये बांवरा,
इस दिल पे तू राज करे है सांवरा,
कैसे हो तुम इतने प्यारे,
तकते तकते अंखियां नहारी,
राधा नाचे बांसुरी से,
हम भी रोए हैं तेरे धुन II
ऊपर से घुघराले बाल तेरे,
रातों की निंदिया ले गए मेरे,
हाय हाय कान्हा कान्हा,
बोले मन ये बांवरा,
इस दिल पे तू राज करे है सांवरा II
रास रचा के गोपियों के संग,
रंग गए सबको अपने की ही रंग II
मोर मुकुट सर पे सोहे,
सुंदर मुखड़ा मन मोहे,
ऊपर से मतवाले चाल तेरे,
रातों के निंदिया ले गए मेरे II
हाय हाय II
कान्हा कान्हा बोले ले मन ये बांवरा,
इस दिल पे तू राज करे है सांवरा II