Bhajan Name- Kehta Hai Shyam Main Hun Tere Paas Bhajan Lyric
कहता है श्याम मैं हूँ तेरे पास भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Anil Sharma
Bhajan Singer- Anjana Arya
Music Label- Saawariya
टूटने लगता है जब मेरा,
हौसला और विश्वास,
चिंता मत कर कहता है श्याम मैं हूँ तेरे पास,
मैं हूँ तेरे पास, मैं हूँ तेरे पास…
चिंता मत कर कहता है श्याम,
मैं हूँ तेरे पास II
दो राहों पर होके खड़ी,
जब मैं घबराती हूँ,
कौन सी राह पे जाऊँ,
फैसला कर नहीं पाती हूँ,
दो राहों पर होके खड़ी,
जब मैं घबराती हूँ,
कौन सी राह पे जाऊँ,
फैसला कर नहीं पाती हूँ,
मेरी उंगली पकड़ के वो चलता,
है मेरे साथ,
चिंता मत कर कहता है बाबा,
मैं हूँ तेरे पास,
मैं हूँ तेरे पास, मैं हूँ तेरे पास…
चिंता मत कर कहता है श्याम,
मैं हूँ तेरे पास II
श्याम कृपा से जीवन में,
कोई भी कमी नहीं,
कौन सी ऐसी चीज़ है,
जो कि मेरे पास नहीं,
श्याम कृपा से जीवन में,
कोई भी कमी नहीं,
कौन सी ऐसी चीज़ है,
जो कि मेरे पास नहीं,
फिर भी कभी-कभी ये मन जब हो जाता निराश,
चिंता मत कर कहता है बाबा,
मैं हूँ तेरे पास,
मैं हूँ तेरे पास, मैं हूँ तेरे पास…
चिंता मत कर कहता है श्याम,
मैं हूँ तेरे पास II
श्याम है जिसका मालिक ‘अंजना’,
वो हैं किस्मत वाले,
कदम-कदम पर आकर बाबा,
‘शर्मा’ को भी संभाले,
श्याम है जिसका मालिक ‘अंजना’,
वो हैं किस्मत वाले,
कदम-कदम पर आकर बाबा,
‘शर्मा’ को भी संभाले,
हर पल मेरे साथ है बाबा करवाता एहसास,
चिंता मत कर कहता है बाबा,
मैं हूँ तेरे पास,
मैं हूँ तेरे पास, मैं हूँ तेरे पास…
चिंता मत कर कहता है श्याम,
मैं हूँ तेरे पास II