hajan Name- Khatu Wale Shyam Tere Dar Aaya bhajan Lyrics ( खाटू वाले श्याम तेरे दर आया दर आया मैं मेरे घर आया भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Chanda Agarwal
Bhajan Singer -Aamir ali
Music Label-
खाटू वाले श्याम तेरे दर आया,
दर आया मैं मेरे घर आया,
मुझको भरोसा भारी है,
अब बाबा तेरी बारी है,
खाटु वाले श्याम तेरे दर आया,
दर आया मैं मेरे घर आया।।
तर्ज – राधे राधे बोल श्याम आएँगे।
पल पल रक्षा करने वाले श्याम,
हंसकर झोली भरने वाले श्याम,
दुःख में साथ निभाने वाले श्याम,
जीवन में सुख लाने वाले श्याम,
क्या खूब तेरी सरकारी है,
क्या खूब तेरी सरकारी है,
दिन रात कृपा तेरी जारी है,
खाटु वाले श्याम तेरे दर आया,
दर आया मैं मेरे घर आया।।
दिन दुखी के सहारे तुम हो श्याम,
सब भक्तों के प्यारे तुम हो श्याम,
किया भरोसा हमने तुम पर श्याम,
तुम ही संवारोगे ये जीवन श्याम,
तेरा दास बड़ा मजबूर है,
तेरा दास बड़ा मजबूर है,
पर किरपा तेरी मशहूर है,
खाटु वाले श्याम तेरे दर आया,
दर आया मैं मेरे घर आया।।
हाथ जोड़कर विनती है ये श्याम,
यूँ ही बुलाते रहना खाटू धाम,
तेरे भरोसे मेरा ये परिवार,
‘चंदा’ रहेगा जीवन भर उपकार,
जहां झुकती दुनिया सारी है,
जहां झुकती दुनिया सारी है,
उस श्याम से मेरी यारी है,
खाटु वाले श्याम तेरे दर आया,
दर आया मैं मेरे घर आया।।
खाटू वाले श्याम तेरे दर आया,
दर आया मैं मेरे घर आया,
मुझको भरोसा भारी है,
अब बाबा तेरी बारी है,
खाटु वाले श्याम तेरे दर आया,
दर आया मैं मेरे घर आया।।