Bhajan Name – Khilkhilate Aapse Hai Hum Bhajan Lyrics ( खिलखिलाते आपसे हैं हम भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Raghav Gupta “kamal”
Bhajan Singer- Abhishek Nama
Music Label- Abhishek Nama
जिंदगी से श्याम तुमने,
हर लिए हैं सारे गम,
खिल खिलाते आपसे हैं हम,
क्या कहूं तेरे लिए मैं,
शब्द पड़ गए आज कम,
खिलखिलाते आपसे हैं हम,
खिल खिलाते आपसे हैं हम II
जब ना कोई था श्याम तू ही था,
जिसने पोछे आंसू मेरे श्याम तू ही था,
देख तेरी कृपा बाबा आंख होती मेरी नम,
खिलखिलाते आपसे हैं हम,
खिल खिलाते आपसे हैं हम II
तेरी कृपा का हर निवाला है,
मुझको मेरी गर्दिशों में तुमने पाला है,
होते अगर जो तुम ना बाबा,
होते ना फिर आज हम,
खिलखिलाते आपसे हैं हम,
खिल खिलाते आपसे हैं हम II
तेरे चरणों की धूल भी बाबा,
इस कमल से कीमती है कई गुना बाबा,
हो तेरे चरणों की धूल भी बाबा,
इस कमल से कीमती है कई गुना बाबा,
फिर भी सीने से लगाया,
भूल सकते कैसे हम,
खिलखिलाते आपसे हैं हम,
खिल खिलाते आपसे हैं हम II