Bhajan Name- Kitna Pyara Ye Ehsaas Hai bhajan Lyrics
इतना प्यारा ये एहसास है भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Rakhi Agarwal
Bhajan Singer- Sanjeev Sharma
Music Label- Sanjeev Sharma
जब तलक सांस में सांस है,
बाबा भजनों को गाता रहूंगा,
कितना प्यारा ये एहसास है,
गाकर इनको रिझाता रहूंगा,
जब तलक सांस में सांस है,
बाबा भजनों को गाता रहूंगा ।।
कृपा बेशक मिले ना मिले,
कोई परवाह नहीं है मुझे,
सेवा करता रहूं उम्र भर,
बस यही आरजू है मुझे,
भाव के कतरों को चरणों में,
मैं यूं ही चढ़ाता रहूंगा,
इतना प्यारा ये एहसास है,
गाकर इनको रिझाता रहूंगा ।।
मैं मुसीबत में जब भी घिरा,
बंदगी तेरी मुझको मिली,
मेरी करनी तो ऐसी ना थी,
तेरी रहमत से फिर भी मिली
तुम सुनो ना सुनो मेरे श्याम,
तुम्हें दिल की सुनाता रहूंगा,
इतना प्यारा ये एहसास है,
गाकर इनको रिझाता रहूंगा ।।
दुख सुख आते जाते रहे,
मेरी वाणी में बस तू रहे,
ना जुदा होना मुझसे कभी,
मेरी आंखों के आंसू कहे,
भाव राखी के मन में जो आए,
गा के तुमको बुलाता रहूंगा ।।
जब तलक सांस में सांस है,
बाबा भजनों को गाता रहूंगा,
कितना प्यारा ये एहसास है,
गाकर इनको रिझाता रहूंगा,
जब तलक सांस में सांस है,
बाबा भजनों को गाता रहूंगा ।।
PRODUCT NAME
SILAII Ayodhya Ram Mandir Replica Sculpture – 1 Feet, Antique Bronze
इसे भी पढे और सुने-
PRODUCT NAME
SILAII Ayodhya Ram Mandir Replica Sculpture – 1 Feet, Antique Bronze
SILAII Lord Hanuman Meditation
SILAII Lord Hanuman Meditation – Bajrang Bali Hanuman Murti
SILAII Lord Ganesha Idol
SILAII Lord Ganesha Idol – 6 Inch Small Ganesha Idol | Handmade Ganesh Murti
SILAIII 1008 Shiva Lingam
SILAIII 1008 Shiva Lingam Idol 6 Inch | Siva Lingam for Pooja | Shivling Sculpture for Home Temple & Spiritual Gift, Antique Bronze