Bhajan Name- Krishna Unka Naam Hai Bhajan Lyric
कृष्ण उनका का नाम है भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Kaushal Kishore
Bhajan Singer- Shri Indresh Upadhyay Ji & Surabhi Tiwari
Music Label- Mridul Bhakti
समय होत बलवान पर जो,
समय से भी बलवान है,
कृष्ण उनका का नाम है,
द्वापर के जो श्याम है,
त्रेता के वही राम,
कृष्ण उनका का नाम है,
कृष्ण कृष्ण जो भी पुकारे,
कौन उसके आज बिगाड़े,
कृष्ण कृष्ण जो भी पुकारे,
कौन उसके आज बिगाड़े
स्वयं ही है जो नारायण,
वैकुंठ जिनका धाम है,
कृष्ण उनका नाम है,
समय होत बलवान पर जो,
समय से भी बलवान है,
कृष्ण उनका का नाम है II
धर्म के साथ जो चल रहा वो,
कृष्ण के साथ ही चल रहा है,
देख सको तो देख लो कैसे,
संकट स्वयं ही टल रहा है,
दूसरों को छल रहा जो,
स्वयं को ही वो छल रहा है,
माया में जो उलझे हैं वो,
हृदय को उसके बदल रहा है,
जिसकी कृपा अनंत है,
वो सबके कृपा निधान है,
कृष्ण उनका नाम है,
समय होत बलवान पर जो,
समय से भी बलवान है,
कृष्ण उनका का नाम है II
धूप की किरणें गिन ले कोई,
तेरे गुणों को कैसे गिने,
तुझसे ही सब जन्म है पाते,
तुझ में ही सब आके मिले,
कण कण जगत का,
जिनसे बना है,
जिनसे बना सूरज चंद्रमा है,
मुख में जिनकी सृष्टि है सारी,
लीला करते ओ मुरारी,
सबके हैं वो पालनहारी,
नाथ हमारे नाथ हमारे,
जगत ये जिनकी माया है,
वो सकल ब्रह्म भगवान है,
कृष्ण उनका नाम है,
समय होत बलवान पर जो,
समय से भी बलवान है,
कृष्ण उनका का नाम है II