Bhajan Name- Maa – Song for Mothers Bhajan Lyrics ( अंत समय जब आए मेरा भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- suraj
Bhajan Singer-Rahul Sanwara
Music Label-
लाखों पापी तार दिए
सुनते हैं सरकार
छोटी सी ये अर्ज हमारी
कर लेना स्वीकार
अंत समय जब आए मेरा
गारस की वो शाम हो
लब पे तेरा नाम हो
जय जय श्री श्याम हो
कीर्तन तेरा करते करते
हम तुझ में ही खो जाए।
तेरी गोद में सांवरिया
हम सर रखकर सो जाएं।
बिन मतलब के इस जीवन का
कुछ ऐसा अंजाम हो।
लब पे तेरा नाम हो
जय जय श्री श्याम हो
श्याम नाम की चादर तन पे
अंतिम वस्त्र हमारा हो।
अंतिम सफर पे जब मैं निकलूं
जय श्री श्याम का नारा हो।
खो जाऊं मैं पंच तत्व में
जगह खाटू धाम हो
लव पे तेरा नाम हो
जय जय श्री श्याम हो
सूरज की छोटी सी तमन्ना
एक खुद गरज की अर्जी है।
मानो या ना मानो बाबा
आगे तेरी मर्जी है।
थोड़ी सी जो सेवा की हो
उसका ये ही इनाम हो,
लव पे तेरा नाम हो
जय जय श्री श्याम हो
इसे भी पढे और सुने-