Bhajan Name- Lagi Preet Kanha Se Bhajan Lyric
लागी प्रीत कान्हा से भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Naveen Agrawal
Bhajan Singer- Devi Chitralekhaji
Music Label- Devi Chitralekhaji
लागी लागी रे लागी लागी रे,
लागी प्रीत मोरी कान्हा से,
लागी लागी रे लागी लागी रे,
लागी प्रीत मोरी कान्हा से II
कान्हा कान्हा जाप बिना,
चैन कहां अब पावे मन,
श्याम बिना सब सूना लागे,
उनमें ही खोया मेरा मन,
बंसी की धुन जब वो बजाए,
वन उपवन के मोर नचाए,
मैं तो जोगन घनश्याम दीवानी,
पकड़ों से वो हाथ ना आए
लागी रे लागी रे,
लागी रे प्रीत मोरी,
कान्हा से लागी प्रीत मोरी,
लागी रे लागी रे,
लागी रे प्रीत मोरी,
कान्हा से लागी प्रीत मोरी II
लागी तोसे प्रीत कन्हैया,
तुझ में ही लागा मोरा जिया,
चारों दिशा में दिखता मुझे तू,
चेहरा है प्यारा तेरा कन्हैया,
ब्रज के हम है प्रेमी पुराने,
श्याम सिवा मन कुछ भी ना जाने,
मेरा तन मन तुझको ही पूजे,
कान्हा कान्हा नाम ही गूंजे,
लागी रे लागी रे,
लागी रे प्रीत मोरी,
कान्हा से लागी प्रीत मोरी,
लागी रे लागी रे,
लागी रे प्रीत मोरी,
कान्हा से लागी प्रीत मोरी II
लागी रे लागी रे,
लागी रे प्रीत मोरी,
कान्हा से लागी प्रीत मोरी,
लागी रे लागी रे,
लागी रे प्रीत मोरी,
कान्हा से लागी प्रीत मोरी II