Bhajan Name- Maa – Song for Mothers Bhajan Lyrics ( तेरी ममता की मूरत के आगे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Atul Kumar Rai
Bhajan Singer-Surabhi Kashyap, Stuti Sinha
Music Label-
नाम तेरा जब होठों पर आए,
दुःख-दर्द दूर-दूर भागे माँ,
सुन के सदाएं, मेरी लेले बलाएं,
रात-रात भर जागे माँ,
तेरी ममता की मूरत के आगे,
सारा जग फीका लागे मां,
राह में हमने चोट जब खाई,
मरहम सी बनके झट से तू आई,
बात ये छोटी सी समझ में आई,
जीवन है चादर तो तू है बुनाई,
बांवरा ये मन ढूंढे प्रेम के वो धागे मां,
तेरी ममता की मूरत के आगे,
सारा जग फीका लागे मां,
काली बनी, कभी दुर्गा की मूरत,
कभी शारदा सी लगी तेरी सूरत,
लक्ष्मी सी बनके हरदम खड़ी है,
छोटे से आँचल की छाया बड़ी है,
भाग्य भी तुझको छूकर के जागे माँ,
तेरी ममता की मूरत के आगे,
सारा जग फीका लागे मां,
इसे भी पढे और सुने-