Bhajan Name- Mahakal Ko Japle 2.0 Lyrics – Bittu Maharaj | Shiv Bhajan
महाकाल को जपले 2.0 भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Bittu Maharaj
Bhajan Singer- Bittu Maharaj
Music Label- Bittu Maharaj
हुई है जिस पर दया की नजर,
भाग्य बदल जाता है आया जो हार के ।।
आज जो समय है तेरा, कल वो बदल जाएगा,
शिव समय बदलते हैं, जान तू कब पाएगा,
महाकाल को जपले बंदे, सब यही रह जाएगा,
महाकाल को जपले बंदे, सब यही रह जाएगा,
जय जय महाकाल! जय श्री महाकाल,
जय जय महाकाल! जय श्री महाकाल ।।
चार दिन की दुनिया है, चार दिन का मेला है,
झूठे रिश्ते-नाते हैं, तू यहाँ अकेला है,
गाड़ी, बंगला, घर, कोठी, सब यह मन का मेला है,
नाम सच्चा है शिव का, बाकी सब झमेला है,
बाकी सब झमेला है, बाकी सब झमेला है,
साथ तेरे रहकर भी, साथ ना रह पाएंगे,
जाएगा जब दुनिया से, तुझको भूल जाएंगे,
तुझको भूल जाएंगे, तुझको भूल जाएंगे,
ओ घमंड में रहने वाले, ऐसा भी दिन आएगा,
जिसको अपना कहता है, वही छोड़ जाएगा,
महाकाल को जपले बंदे, सब यही रह जाएगा,
महाकाल को जपले बंदे, सब यही रह जाएगा ।।
साथी हैं मित्र गंगा के जल बिंदु पान तक,
अर्धांगिनी बढ़ेगी तो केवल मकान तक,
परिवार के सब लोग चलेंगे मशान तक,
बेटा भी हक निभाएगा तो अग्निदान तक…
यह करूंगा, वो करूंगा, चाँद पे मैं जाऊँगा,
माल भी कमाऊँगा, मौज खूब उड़ाऊँगा,
सौ किलो वजन तेरा, कुछ ना काम आएगा,
जाएगा जब घाट के लोटे में समा जाएगा,
दूसरों के हक पे हक अपना जताने वाले,
मिल गए हैं मिट्टी में सबको सताने वाले,
सबको सताने वाले, सबको सताने वाले,
शिव अनंत अविनाशी, तू ना जान पाएगा,
शिव की शरण आजा, आनंद यही पाएगा,
महाकाल को जपले बंदे, सब यही रह जाएगा ।।
जिसकी भी किस्मत को बाबा बदलना चाहते हैं,
दुनिया में कहीं भी हो, उज्जैन खींच लाते हैं,
उज्जैन खींच लाते हैं, उज्जैन खींच लाते हैं,
सामने बुलाते हैं, मुश्किलें मिटाते हैं,
रोते हुए को मेरे महाकाल जी हंसाते हैं,
मन की सभी चिंता का शिव इलाज करते हैं,
इसलिए तो शिव सबके दिल पे राज करते हैं,
दिल पे राज करते हैं, दिल पे राज करते हैं,
तेरी किस्मत को तू भी बदलना चाहेगा,
तेरी किस्मत को तू भी बदलना चाहेगा,
ध्यान रख, बुलावा उज्जैन से आ जाएगा,
महाकाल को जपले बंदे, सब यही रह जाएगा ।।
महाकाल को जपने वाला भवसागर तर जाएगा,
महाकाल को जपने वाला भवसागर तर जाएगा,
महाकाल को जपने वाला भवसागर तर जाएगा,
महाकाल को जपने वाला भवसागर तर जाएगा,
हर हर महादेव! हर हर महादेव!
हर हर महादेव! हर हर महादेव! ।।
PRODUCT NAME
SILAII Ayodhya Ram Mandir Replica Sculpture – 1 Feet, Antique Bronze
इसे भी पढे और सुने-
PRODUCT NAME
SILAII Ayodhya Ram Mandir Replica Sculpture – 1 Feet, Antique Bronze
SILAII Lord Hanuman Meditation
SILAII Lord Hanuman Meditation – Bajrang Bali Hanuman Murti
SILAII Lord Ganesha Idol
SILAII Lord Ganesha Idol – 6 Inch Small Ganesha Idol | Handmade Ganesh Murti
SILAIII 1008 Shiva Lingam
SILAIII 1008 Shiva Lingam Idol 6 Inch | Siva Lingam for Pooja | Shivling Sculpture for Home Temple & Spiritual Gift, Antique Bronze