Bhajan Name- Main Meri Maa Rakh Leta Hu Bhajan Lyrics ( ले जाओ दौलत भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Priyanka R Bala
Bhajan Singer-Krish Mondal
Music Label-
तेरी चढ़ती रहे महिमा,
तेरी जलती रहे ज्योति,
दरबार सजे तेरा,
ऊँचे पर्वत की चोटी,
दुनिया के बदले तेरी,
ममता रख लेता हूँ सारी,
दुनिया के बदले तेरी,
ममता रख लेता हूँ,
ले जाओ दौलत,
मैं मेरी माँ रख लेता हूँ सारी ,
सारी ले जाओ दौलत,
मैं मेरी माँ रख लेता हूँ,
तेरी मूरत को सीने में,
सजा रख लेता हूँ,
ले जाओ दौलत,
मैं मेरी माँ रख लेता हूँ,
ममता की एक बूँद कहूँ,
तो सारा समंदर रखती है,
मुझको सारी दुनियां में,
मेरी माँ ही सुंदर लगती है,
रखते हैं भगवान की मूरत,
लोग तो मंदिर में,
मेरे मन मंदिर में,
तेरे पाँव रख लेता हूँ,
मेरे पास भी आने तक से,
ये अंधियारे डरते हैं,
मेरे घर के सारे दीपक,
मेरी माँ से जलते हैं,
नींद न आए जब मुझको,
डर, चिंता सताए तो,
चुपके से सिर गोद में,
तेरी आ रख लेता हूँ,
ले जाओ दौलत,
मैं मेरी माँ रख लेता हूँ सारी ,
सारी ले जाओ दौलत,
मैं मेरी माँ रख लेता हूँ,
तेरी मूरत को सीने में,
सजा रख लेता हूँ,
ले जाओ दौलत,
मैं मेरी माँ रख लेता हूँ,
माँ के लिए एक लाइन
तु ममता की मूरत है, और तु ही प्रेम का सागर है।
धूप सताए क्या मुझको, जब सिर पे तेरा आँचल है।
रूठे तो ये जग रूठे रहे, तेरा मेरा नाता माँ।
इस दुनिया में कोई नहीं, जो मेरी माँ के बराबर है।