Bhajan Lyric-Ravi Gulshan
Bhajan Singer-Sanjay Pareek
Music Label-
बजाओ बजाओ बजाओ,
मिल खुशियों के ताल जी,
मेरे बाबा का जन्मदिन आया है,
खाटू वाले का जन्मदिन आया है,बर्थडे बाबा।
हैप्पी बर्थडे बाबा।
हैप्पी बर्थडे। हैप्पी बर्थडे।
चारों दिशाओं से प्रेमी देखो,
बाबा से मिलने आए,
सबके दिल में यही ललक बस,
एक झलक मिल जाए,
धन्य हुआ वो जिसने आज मेरे,
बाबा का दर्शन पाया है,
मेरे बाबा का जन्मदिन आया है,
खाटू वाले का जन्मदिन आया है,
कार्तिक सुदीप की गारस है पावन,
बन ठन के बैठा है सांवरिया,
झूमझूम कर नाचे दीवाने,
खाटू में बीच बजरिया,
मस्त मगन सब बाबा की धुन में,
सांवरे की माया है,
श्याम प्यारे का जन्मदिन आया है,
श्याम धणी का जन्मदिन आया है,
कोई ले आया छप्पन भोग,
कोई मावे वाला केक है।
कोई कलाकंद बर्फी लाया,
फल कोई लाया अनेक है।
श्रद्धा के भाव से भोग बना के,
प्रेमियों ने चढ़ाया है,
श्याम बाबा का जन्मदिन आया है,
लीले वाले का जन्मदिन आया है,
देख सांवरा भक्तों की भक्ति
मंद मंद मुस्कारा रहा
खाटू का राजा खुश होके
सबके गुलशन पे कृपा लुटा रहा
हारे के साथी श्याम घड़ी को
संजय ने दिल में बसाया है
मेरे बाबा का जन्मदिन आया है।