Bhajan Name- Mere Bholenath Ji Lyrics
मेरे भोलेनाथ जी भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Anil Sharma
Bhajan Singer- Sheetal Pandey
Music Label- Sheetal Pandey
साथ छोड़ना न कभी मेरे भोलेनाथ जी,
साथ छोड़ना न कभी मेरे भोलेनाथ जी,
जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी,,
जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी,
मन जो घबराए कभी…
मन जो घबराए कभी, थाम लेना हाथ जी,
जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी,
जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी ।।
एक भरोसा, एक सहारा,
भोले शंकर नाम तुम्हारा,
जो भी आया इस चौखट पर,
तुमने हर दम पार उतारा,
तेरी जटा में गंगा साजे,
गौरा तेरे संग विराजे,
रखना मेरा ध्यान चाहे,
रखना मेरा ध्यान चाहे दिन हो चाहे रात जी,
रखना मेरा ध्यान चाहे दिन हो चाहे रात जी,
जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी ।।
ॐ नमः शिवाय शंकराय भोलेनाथ शंकराय ।
ॐ नमः शिवाय शंकराय भोलेनाथ शंकराय ।।
सांझ भी तू है, भोर भी तू है,
इस सृष्टि का छोर भी तू है,
जीवन का अंकुर है तुझमें,
और प्रलय का शोर भी तू है,
देवों में तू देव निराला,
तू बाघंबर डमरू वाला,
तू बाघंबर डमरू वाला,
मेरे महाकाल रखते,
मेरे महाकाल रखते भक्तों की लाज भी,
जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी ।।
शिव चरणों का ध्यान लगाऊं,
भोले तेरी महिमा गाऊं,
जब इस तन से प्राण ये निकले,
तुझको अपने पास ही पाऊं,
मेरी हर एक भूल भुला के,
मुझको अपनी गोद बिठा के,
मुझको अपनी गोद बिठा के,
करके दया मुझको देना,
करके दया मुझको देना मुक्ति की सौगात जी,
जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी ।।
PRODUCT NAME
SILAII Ayodhya Ram Mandir Replica Sculpture – 1 Feet, Antique Bronze
इसे भी पढे और सुने-
PRODUCT NAME
SILAII Ayodhya Ram Mandir Replica Sculpture – 1 Feet, Antique Bronze
SILAII Lord Hanuman Meditation
SILAII Lord Hanuman Meditation – Bajrang Bali Hanuman Murti
SILAII Lord Ganesha Idol
SILAII Lord Ganesha Idol – 6 Inch Small Ganesha Idol | Handmade Ganesh Murti
SILAIII 1008 Shiva Lingam
SILAIII 1008 Shiva Lingam Idol 6 Inch | Siva Lingam for Pooja | Shivling Sculpture for Home Temple & Spiritual Gift, Antique Bronze