Bhajan Name – Mere Man Me Radhe Bhajan Lyrics ( मेरे मन में राधे नयनन में राधे श्वासों में राधे धड़कन मे राधे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Mohit Pathak
Bhajan Singer-Mohit Pathak
Music Label- Playbeatz
मेरे मन में राधे,
नयनन में राधे,
श्वासों में राधे,
धड़कन मे राधे,
इस हृदय की एक सांची,
प्रीत तुम राधे,
अधरों की मुस्कान,
तुम मेरे प्राण तुम राधे,
तमसे ही जीवन हर्ष में,
तुम बिन ना कुछ राधे,
तुम ही तो कान्हा के नयन,
संगीत तुम राधे,
राधे राधे राधे राधे
तुमसे अलग जीवन कहां,
तुम हो तो मैं भी हूं।
मुरली के हर एक गीत में,
तुमको ही तो ढूंढूं।
मेरे प्रेम का मेरी प्रेरणा,
का अनंत तुम राधे,
धरती मेरी आकाश तुम,
विश्वास तुम राधे,
आरंभ राधे है अनंत राधे,
कण कण में राधे,
क्षण क्षण दर्शन में राधे,
राधे राधे श्री राधे राधे,